{"_id":"5ba5ed3bd2283abab9b384f8fd63222b","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-95","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह से तंग विवाहिता ने आग लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलह से तंग विवाहिता ने आग लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 03 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतनपुर थाना के परसामऊ गांव की एक विवाहिता ने बृहस्पतिवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर जान दे दी। उसने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही विवाहिता के मायके वालों को खबर दी। परसामऊ निवासी राज कुमार गुप्ता की पत्नी सोनी (28) का घर में आए दिन किसी न किसी से विवाद हुआ करता था। बताते हैं कि इससे वह काफी परेशान थी।
गुरुवार की दोपहर सोनी ने अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। उसकी चीख सुनकर परिवार के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग बुझाने के बाद उसे स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसी ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतनपुर पुलिस ने घटना की जानकारी सोनी के मायकेवालों को दे दी है। सोनी की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं।