फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

कारगिल शहीद के घर से लाखों की चोरी

Wed, 24 Jun 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 24 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
नगर कोतवाली के ईश्वरनाथ का पुरवा में रहने वाले कारगिल शहीद के परिजन मंगलवार को सुलतानपुर स्थित हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। रात में चोरों ने ताला तोड़कर घर खंगाल लिया। बुुधवार को घरवाले पहुंचे तो सामान बिखरा देखकर सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के माधवगंज निवासी राघवेन्द्र सिंह कारगिल की लड़ाई में शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी निशा सिंह ने नगर के पूरे ईश्वरनाथ में घर बनवा रखा है। मंगलवार को निशा परिवार के साथ सुलतानपुर जनपद स्थित विजेटुआ हनुमान मंदिर दर्शन करने गई थीं। घर में ताला बंद था। रात में चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद आलमारी और बाक्स का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये व करीब डेढ़ लाख से अधिक कीमत के जेवरात उठा ले गए। बुधवार को घर लौटीं निशा सिंह दरवाजे का ताला टूटा देखकर दंग रह गईं। कमरे में जाकर देखा तो आलमारी व बाक्स का ताला टूटा था। सामान विखरे पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed