{"_id":"55777ca7b55419de2126ea3b2ca5fea7","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-83","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से कहासुनी के बाद युवती ने लगाई आग, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से कहासुनी के बाद युवती ने लगाई आग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से कहासुनी होने के बाद पत्नी ने कमरे में बंद होकर आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलते देख पति ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो युवती आग का गोला बनी हुई थी। किसी तरह से आग बुझाने के बाद उसे कुंडा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज रूप का पुरवा गांव निवासी धर्मराज मौर्या का दोपहर में पत्नी से विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे से खाने-पीने को लेकर विवाद किया। इस दौरान पत्नी सुमित्रा (35) कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद कमरे से धुआं निकला देख धर्मराज को शक हुआ। उसने झरोखे से अंदर झांका। नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर जुटे और दरवाजा तोड़ा। दरवाजा टूटते ही सुमित्रा बाहर की ओर भागी। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई और उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास गए। चिकित्सक ने उसका इलाज करने से इंकार कर दिया। इस पर परिजन उसे लेकर कुंडा सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिजन बिलख पड़े। उसके पांच बच्चे भी हैं।