फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

मवेशी कारोबारियों को बदमाशों ने लूटा

Thu, 18 Jun 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 18 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
फैजाबाद से भैंस बेचकर लौट रहे कारोबारियों को चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने एक कारोबारी को चाकू मार कर घायल कर दिया। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोहंडौर से लेकर पीपरपुर थाने का चक्कर लगा रहे हैं। कंधई थाना क्षेत्र के राजापुर मुफरिद निवासी हसरात पुत्र कल्लू, रुस्तम पुत्र रसीद, निसार पुत्र सगीर और नन्हें भैंस का व्यापार करते हैं। बुधवार को सभी मैजिक पर भैंस लादकर बेचने के लिए फैजाबाद- सुल्तानपुर रोड पर स्थित नखरही बाजार गए थे।
विज्ञापन


देर शाम दो भैंस बेचकर वे अपने घर लौटने लगे। इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग से होते हुए वे कोहंड़ौर और पीपरपुर थाना क्षेत्र के बीच छीड़ा के करीब पहुंचे। इस बीच पीछे से आए स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। उतरते ही तमंचे के बल पर सभी कारोबारियों से लूटपाट शुरू कर दी। हसारत के पास से 65 हजार, निसार के पास 58 हजार व नन्हें के पास से 13 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान निसार ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। लूटपाट के बाद बदमाश भाग निकले। पीड़ितों ने कोंहड़ोर पुलिस को सूचना दी, लेकिन उसने घटनास्थल सुलतानपुर बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। गुरुवार को पीड़ित व्यापारी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोंहड़ोर और पीपरपुर थाने के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed