फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

जेल पर गड़ी पुलिस की निगाहें

Thu, 18 Jun 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 18 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
व्यापारी नेता महादेव केसरवानी की हत्या से जुड़े पहलुओं की गहन छानबीन कर रही क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस को आशंका है कि हत्या का राज विकास या हलीम के पास हो सकता है। ऐसे में दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। वहीं, हत्यारोपियों की तलाश में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने दबिश दी, मगर आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। उधर, दिवंगत व्यापारी के घर के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं और अधिकारी मातहतों से बराबर जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि दस जून को व्यापारी नेता महादेव केसरवानी को घर में सोते समय गोली मारी गई थी। घटना के बाद हमलावर भाग निकले थे। छह दिनों के इलाज के बाद गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में मंगलवार की शाम उनकी सांसें थम गईं। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शव का इलाहाबाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला कारागार में निरुद्घ शातिर बदमाशों को भी पुलिस ने अपने निशाने पर ले रखा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को आशंका है कि कहीं न कहीं घटना के तार जेल से भी जुड़े हैं। इसलिए पुलिस नौ व दस जून को जेल से बात करने का ब्यौरा खंगाल रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि व्यापारी नेता के हत्यारोपियों की तलाश में जेठवारा, सुल्तानपुर, पट्टी में दबिश दी गई। हालांकि कोतवाली पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगा। कोतवाल ने बताया कि नैनी जेल में निरुद्घ विकास और हलीम को न्यायालय से रिमांड पर लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही रिमांड मिलने की उम्मीद है। इधर, आवास विकास कालोनी में आरोपियों के घर में ताला लगा हुआ है। व्यापारी नेता के घर के बाहर गुरुवार को भी सुरक्षा का प्रबंध देखने को मिला। कोतवाली पुलिस के साथ पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों से अधिकारी बराबर खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेता महादेव केसरवानी को गोली मारने की घटना के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने लापरवाही के मामले में कोतवाली के एसएसआई बालकृष्ण शुक्ल और चौकी प्रभारी वजीउल्ला को निलंबित कर दिया था। बता दें कि घटना के दिन चौकी प्रभारी हाईकोर्ट गए थेे। जांच में दोनों की लापरवाही साबित नहीं हो सकी। इसके चलते पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को दरोगा बालकृष्ण शुक्ल और वजीउल्ला को बहाल कर दिया।






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed