{"_id":"2c07ab152c0cb0186d968bc2d939a10b","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी पूर्वी के गनर से गायब हो गए 70 कारतूस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसपी पूर्वी के गनर से गायब हो गए 70 कारतूस
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
एएसपी पूर्वी के गनर से करीब दो माह पूर्व 70 कारतूस गायब हो गए। इस मामले में जांच के बाद मंगलवार की देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस लाइन के शस्त्रागार से दो साल पहले गायब एके 47 का आज भी सुराग नहीं लग सका है।
नगर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को एएसपी पूर्वी की सुरक्षा के लिए आरक्षी राम विलास पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार से एक कार्बाइन व 90 कारतूस लेकर निकला था। 24 अप्रैल को वापसी के दौरान उसने एक कार्बाइन व 20 कारतूस ही जमा किए। जबकि शस्त्रागार में उसके नाम से 90 कारतूस ले जाने की बात लिखी थी। उसने 90 कारतूस ले जाने की बात से इंकार कर दिया। बाद में अधिकारियों ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी। सीओ सदर की रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार को सिपाही रामविलास के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बतादें कि इसके पहले भी शस्त्रागार से एके 47 के साथ ही कारतूस गायब हो चुके हैं। जिसका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।