{"_id":"35a396180dc46ffa60c1577769697d17","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अंग काटने के प्रकरण में सगे भाइयों पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी अंग काटने के प्रकरण में सगे भाइयों पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
देवसरा इलाके के पीथापुर गांव में मासूम का निजी अंग काटने के मामले की खबर ‘अमर उजाला’ में छपते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। प्रकरण में उसके पिता से तहरीर लेकर पुलिस दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। पीथापुर गांव निवासी रमेश की जमीनी रंजिश हरीलाल के परिवार से है। इसी रंजिश को लेकर हरीलाल के बेटों किशन, मनोज, व धर्मेन्द्र, रमेश के दस वर्षीय बेटे नीरज को बाग में खेलने के नाम पर ले गए और उसके निजी अंग पर उस्तरा चला दिया।
बच्चे की चीख सुनकर वहां पहुंचे एक बाइक सवार ने घायल मासूम को उसके घर पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती और उसे हल्का आरक्षी के पास भेज दिया। लेकिन उसका पिता बेटे के इलाज को लेकर सीएचसी अमरगढ़ चला गया। सुबह ‘अमर उजाला’ में खबर छपते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस गांव पहुंची और पिता पुत्र को देवसरा थाने लाई। बालक पिता से तहरीर लेकर दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के लिए आरोपियों के घर दबिश भी दी। मगर आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। घटना की बाबत एसओ आसपुर देवसरा ने कहा कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बच्चों ने खेल-खेल में यह हादसा किया था। जांच में यह बात जरूर सामने आई है कि जिन युवकों ने यह घटना की उनकी इस परिवार से पुरानी जमीनी रंजिश है।