{"_id":"dffae562f4ae4c768126a146d5766a35","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा में हर्ष फायरिंग, वृद्ध गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भागवत कथा में हर्ष फायरिंग, वृद्ध गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी-ब्याह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटनाएं तो आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं, लेकिन शनिवार को जिले में कथा के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना पहली बार हुई। भागवत कथा के समापन पर हो रही आरती के दौरान भांजे की रिवाल्वर से चली गोली ने मामा की जान खतरे में डाल दी। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ को जिला अस्पताल ले आया गया, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के बांसूपुर बिलहरिया निवासी अवधेश नारायण पांडेय (60) परिवार के साथ गया श्राद्ध करने गया था। इसके उपलक्ष्य में उसके घर पर भागवत कथा चल रही थी। शनिवार को कथा के समापन पर आरती हो रही थी। इस बीच लालगंज कोतवाली के अजगरा रानीगंज का रहने वाला प्रदीप कुमार अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था। हंसी खुशी वाले माहौल के बीच अचानक अवधेश की चीख से सन्नाटा पसर गया। भांजे प्रदीप द्वारा खुशी में की जा रही फायरिंग के समय गोली अवधेश के हाथ व सीने में जा लगी। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन गोली लगने से घायल अवधेश को लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टर सुरेश सिंह ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।