फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

सरकारी तंत्र पर नहीं है बैंकों को भरोसा

Tue, 26 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 26 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
बैंक प्रबंधन से जुड़े लोगों को सरकारी तंत्र पर शायद भरोसा नहीं है। तभी तो वे प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों से रुपयों का लेन-देन करवाते हैं। चिकमैट कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि अधिकांश बैंकों ने उन लोगों की कंपनी से करार कर रखा है। चाहे एटीएम में कैश डालना हो या फिर किसी कंपनी से कैश लाकर बैंकों में जमा करना हो। उनकी कंपनी हर दिन करोड़ों रुपये एटीएम में डालती है। जनपद में स्थित बैंक आफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई, सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के सभी एटीएम में वे लोग असलहाधारी सुरक्षाकर्मियों के साथ कैश डालने जाते हैं।
विज्ञापन


जबकि सीटीआई वैन से मैगमा, चोला मंडलम, वी मार्ट, रोडवेज और बजाज एलियांज कंपनी का कैश हर दिन लेकर बैंकों में पहुंचाया जाता है। सवाल यह उठता है कि आए दिन हो रही घटनाओं के बाद भी बैंक के जिम्मेदारों को पुलिस पर भरोसा नहीं है। अधिकारी बराबर बैंक प्रबंधक के साथ ही बड़े व्यवसायियों को सचेत करते हैं कि बड़ी रकम होने पर उन लोगों को सूचना दे दी जाए, लेकिन बैंक प्रबंधन से जुड़े लोग उनकी बातों को दरकिनार कर अपने काम को अंजाम देते हैं। उन लोगों को घटना के बाद ही पुलिस की याद आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed