{"_id":"65e512367458881820cfcdf23f58180c","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद की कमाई से चलता था घर का खर्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विनोद की कमाई से चलता था घर का खर्च
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 26 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के हरखपुर गद्दोपुर निवासी विनोद सिंह सात साल से जनपद में ही प्राइवेट नौकरी कर परिवार का खर्च चला रहा था। उसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया।
गरीबी के बीच पला बढ़ा विनोद युवावस्था में ही परिवार के गुजर बसर के लिए काम करने लगा। सात वर्ष पहले सदर बाजार में एक मोबाइल कंपनी के वीटीएस की सुरक्षा का काम करता रहा। तीन वर्ष पहले वह चिकमैट कंपनी में काम करने लगा। शुरूआती दौर में उसे सुरक्षाकर्मी रखा गया। हालांकि बाद में कंपनी ने उसकी इमानदारी देखते हुए उसे कस्टोडियन बना दिया। उसे प्रतिमाह सात हजार रुपये ही मिलते थे।
मृतक विनोद की पांच वर्ष की बेटी सुहानी व तीन वर्ष का बेटा देव है। पत्नी अराधना व पिता अस्पताल पहुंचे तो शव देख गिर पड़े। दो भाइयों के बीच विनोद सबसे बड़ा था। छोटा भाई मुंबई में रहता है। बेटे के गम में पिता राजेंद्र रोते-रोते बेसुध हो जा रहे थे। नगर कोतवाली के डगैता गांव में ब्याही विनोद की दोनों बहनें सुधा व उमा का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा।