{"_id":"3fc74ebd406372d6e63898761fc6c093","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्की मालिक की हत्या कर फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चक्की मालिक की हत्या कर फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी के साथ मंगलवार को घर से निकले आटा चक्की मालिक की हत्या कर शव देवघाट में फेंक दी गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस इसे हादसा बता रही है। नगर कोतवाली के पथरहा निवासी सुरेश सिंह (41) पुत्र कल्लू सिंह आटा चक्की चलाकर अपने परिवार को गुजर बसर करता था। बुधवार दोपहर वह पड़ोसी युवक के साथ बाइक से मोहनगंज बाजार बैंक से रुपये निकालने की बात कहकर निकला था।
देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह जेठवारा थाना क्षेत्र के देवघाट मंदिर के करीब सड़क के किनारे सुरेश का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान मौजूद थे। एसओ जेठवारा चंद्रबली यादव मौके पर पहुंचे। परिजनों व मंदिर के इर्द गिर्द रहने वाले लोगों से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि सुरेश हादसे का शिकार हो गया। चूंकि वह नशे का सेवन करता था। गिरने के बाद उठ नहीं सका। बाइक के गर्म साइलेंसर के चलते उसका शरीर भी थोड़ा बहुत झुलसा है। जबकि मृतक का पिता बेटे की हत्या की आशंका जता रहा है।