{"_id":"ee47924011949a1f7cab6fe38683d38a","slug":"crime-in-lalganj-3-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद दिनों की शांति के बाद फिर धधका जिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंद दिनों की शांति के बाद फिर धधका जिला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में चंद दिनों तक शांति कायम रही, लेकिन रविवार को बदले की आग में फिर लालगंज इलाका धधक उठा। गांव में तैनात पुलिस प्रभावशाली लोगों के आगे अपनी ताकत को भूलती दिखी। पिछले माह जनपद में रानीगंज, पट्टी, कंधई और आसपुर देवसरा इलाके में छोटे-छोटे विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया। इससे कई लोगों की जान सांसत में रही। घटनाओं के बाद यह देखने में आया कि पुलिस प्रभावशाली लोगों के आगे खुद को असहाय समझने लगती है। तभी इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं।
सांगीपुर के कुंभापुर में हुई घटना के बाद जिलाधिकारी खुद आगे आए। थानेदारों की बैठक लेते हुए सभी को आवश्यक निर्देश दिया। सभी को छोटे मामलों में नजर रखने को कहा। नगर के व्यापारी नेता महादेव की हत्या व कुंभापुर की घटना के बाद बाबागंज स्थित गोयल रेजीडेंसी होटल अग्रिकांड के बाद करीब एक सप्ताह तक इस तरह के विवाद से जनपद शांत रहा। शनिवार को अचानक पुरानी रंजिश में गाबी महुआबन में धधकी आग रविवार को भड़क गई। लोगों के मुताबिक बहुचरा से आए सैकड़ों लोगों ने बस्ती को आग के हवाले कर दिया। आरोप है कि घटना में एक प्रभावशाली व्यक्ति के सामने आने के कारण प्रभारी कोतवाल और दूसरे पुलिसकर्मी बैकफुट पर नजर आए। इसके चलते उपद्रवी आधे घंटे तक तांडव मचाते रहे। पुलिस केवल सभी को समझाने बुझाने में ही जुटी रही।