{"_id":"294b824d7cfef7827b6359dec93ba033","slug":"crime-hindi-news-88","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी महिला की हालत गंभीर, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसी महिला की हालत गंभीर, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज थाना क्षेत्र के जाजापुर में झुलसी महिला हालत गंभीर देख लोगों ने हंगामा किया। हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने उसे एंबुलेंस से इलाहाबाद भेजा। घटना के दूसरे दिन रानीगंज पुलिस मौके पर पहुचीं और लोगों से पूछताछ की। भिक्षा मांगकर गुजर-बसर करने वाली मुसीमा पत्नी नसीम के डेरे में बुधवार रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। इससे वह और उसका एक वर्षीय बेटा छोटू गंभीर रूप से झुलस गए।
इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी मुसीमा गुरुवार को दिन भर दर्द से तड़पती रही। रात करीब दस बजे उसकी चीख पुकार सुन अस्पताल में भर्ती दूसरे मरीजों के तीमारदार हंगामा करने लगे और मामले की जानकारी सीएमएस और सीएमओ को दी। सीएमओ ने तत्काल एंबुलेंस से उसे इलाहाबाद भेजवाया। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को इलाकाई पुलिस छानबीन करने जाजापुर पहुंचीं। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी करने के बाद पुलिस लौट गई।