{"_id":"ca7338a36ac4bc43da0783ffd3547a5a","slug":"crime-hindi-news-648","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटी बबली गिरोह ने दंपती को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंटी बबली गिरोह ने दंपती को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 14 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंटी बबली गिरोह ने घर जा रहे बाइक सवार दंपती को लूट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर लिया। भागते समय हड़बड़ी में बदमाशों की बाइक से उनकी महिला मित्र गिर गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के बाद बदमाशों के परिजनों को पुलिस ने उठा लिया है।
नगर कोतवाली के टेऊंगा पठखौली निवासी संजय शर्मा पत्नी केश कुमारी संग मंगलवार की देर रात शहर से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। वे अपने घर से महज एक किमी दूर ही थे कि पीछे से ओवरटेक कर अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पहले तो केश कुमारी के हाथ से जेवरात से भरा थैला छीना और बाद में उनके गले से चेन लूटकर भाग निकले। संजय ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई। सिटी चौकी प्रभारी संजय सिंह, शहर कोतवाल बलिराम मिश्र दलबल के साथ लुटेरों को दबोचने के लिए कटरा की ओर निकले। इसी बीच पुलिस को एआरटीओ कार्यालय के करीब एक युवती सड़क पर गिरी मिली। वह घायल थी। लोगों ने बताया कि बाइक से युवती गिरी, लेकिन युवक ने बाइक रोकी नहीं।
मामला संदिग्ध समझकर पुलिस युवती से पूछताछ करने लगी। उसने बताया कि मानधाता इलाके के दो युवकों के साथ वह दिन में शहर आई थी। वे उसे रात में आईटीआई मैदान के करीब एक पुरानी दुकान पर बैठाकर कहीं गए थे। वापस लौटे तो उसे बाइक पर बैठाकर घर की ओर जा रहे थे। इस बीच वह झटका लगने पर गिर गई। पुलिस उसे महिला थाने ले गई। जहां उसे कर्रा किया गया तो उसने युवकों की बाबत ढेर सारी जानकारी दी। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने रात में ही मानधाता इलाके में दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। उनके परिजनों को पुलिस उठा लाई। केश कुमारी के थैले में झुमका, बिछिया समेत अन्य जेवरात थे। जो शादी के सिलसिले में वह घर ले जा रही थी। वहीं, बुधवार शाम तक पुलिस को पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि पीड़ित को बुलाया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।