फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

तीन बाइक चोर पकड़े गए

Mon, 27 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 27 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
मानधाता पुलिस ने रविवार रात तीन बाइक चोरों को पकड़ा। आरोप है कि पुलिस ने गिरोह के सरगना को छोड़ दिया।
विज्ञापन

मानधाता के लाखापुर निवासी विनोद सिंह और लाखूपुर निवासी आद्या प्रसाद मिश्र समेत तीन लोगों के घर में शुक्रवार रात लाखों की चोरी हुई थी। इन घटनाओं के बाद ग्रामीण सजग हो गए। रतजगा कर गांव की ओर आने वाले वाहनों का चेकिंग करने लगे। रविवार रात हरखपुर बुजहा गांव के पास ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध बाइक सवारों को पकड़ लिया। इनमें से एक युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया।


पुलिस दो लोगाें को थाने ले गई। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया युवक नगर कोतवाली के गोपालपुर का विपिन शर्मा है। बाइक छोड़कर फरार होने वाला युवक जेठवारा के दूल्हेपुर निवासी राजू वर्मा है और तीसरा मानधाता के बेलखरी का रहने वाला है। पकड़े गए विपिन ने पुलिस को बताया कि उसने शहर से बाइक चोरी की थी। चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदल दिया था। जबकि राजू वर्मा की तलाश में मानधाता पुलिस जुटी है। बताते हैं कि तीसरा युवक किसी असरदार व्यक्ति का बेटा है। इसलिए पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed