{"_id":"77521ef703334413f1e6cd78f08fa246","slug":"crime-hindi-news-474","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदईशाहपुर में तोड़ दी अंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उदईशाहपुर में तोड़ दी अंबेडकर प्रतिमा
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के उदईशाहपुर गांव गुरुवार रात शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा तोड़ दी। पुलिस ने रातोंरात प्रतिमा ठीक कराकर बवाल टालने की कोशिश की। मगर सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पट्टी और आसपुर देवसरा की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। सप्ताह भर के भीतर थाना क्षेत्र में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की यह दूसरी घटना है। चार दिन पहले भी इस तरह की घटना घटी थी।
आसपुर देवसरा इलाके में इन दिनाें अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। इससे पहले इलाके के कोपा गांव में लगी अंबेडकर प्रतिमा चार बार तोड़ी गई। अभी चार दिन पहले भी गांव में लगी प्रतिमा किसी ने तोड़ दी थी। पुलिस ने मशक्कत कर नई प्रतिमा लगवा किसी तरह स्थिति संभाल ली थी। गुरुवार को उदईशाहपुर गांव में लगी अंबेडकर प्रतिमा भी तोड़ दी गई। जानकारी जब पुलिस को मिली तो उसने रातोरात प्रतिमा ठीक करा दिया। परंतु अभी भी प्रतिमा का चश्मा टूटा हुआ है। उसके चेहरे पर खरोंच के निशान कायम है। सुबह जब ग्रामीणों को प्रतिमा टूटने की जानकारी हुई तो वहां बवाल की स्थिति पैदा हो गई।
सूचना पर पुलिस के साथ राजस्व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गांव के राम लखन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। आसपुर देवसरा इलाके में हो रही इन घटनाआें में राजनीतिक साजिश की बू नजर आ रही है। लोग दबी जुबान कहने लगे हैं कि कहीं राजनीतिक फायदे के कारण तो डा. अंबेडकर की मूर्ति को इलाके में नहीं तोड़ा जा रहा है। प्रतिमा तोड़े जाने की घटना के बाद कुछ राजनीतिक दलों के लोग मौके पर पहुंचे और अपना उल्लू सीधा करते देखे गए।