फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

किसान नेत्री पम्मी सिंह का अपहरण

Mon, 06 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 06 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी निवासी किसान नेत्री पम्मी सिंह का रविवार को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। अनहोनी की आशंका से परेशान ससुर ने पुलिस को तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की तो फोन करने वाले की लोकेशन लखनऊ में मिली। पुलिस उनकी तलाश में लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन


भाकियू महिला शाखा की जिला अध्यक्ष पम्मी सिंह रविवार को अपने घर से दोपहर में निकली थीं। रात में वह नहीं लौटीं तो परिजन उनकी तलाश करने लगे। उनका मोबाइल बंद बता रहा था। तभी एक मोबाइल नंबर से फोन आया कि पम्मी उनके साथ हैं। परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह घर पहुंच जाएंगी। मगर सोमवार को भी वह घर नहीं लौटीं। उसी नंबर से मकान का निर्माण कर रहे मजदूर के मोबाइल पर दोपहर में फोन आया। अपने भाई से महज वह हलो ही बोल सकीं कि उनका फोन काट दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद मोबाइल नाट रिचेबल बताने लगा। इस मामले की तहरीर ससुर शमशेर बहादुर सिंह ने पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस बीच जिस नंबर से फोन आया था उसकी काल डिटेल खंगाली तो उसका लोकेशन लखनऊ में मिला। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। इस बाबत एसओ अंतू लल्लन सिंह यादव ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किसान नेत्री की तलाश में पुलिस टीम लखनऊ भेजी गई है। जिस नंबर से बराबर फोन आ रहा है उसकी लोकेशन लखनऊ में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू नेता पम्मी सिंह की तलाश में परिजन किसी विवेक की तलाश करते रहे। परिजनों का कहना था कि फोन करने वाले ने खुद को विवेक ही बताया था। उसकी आवाज भी जानी पहचानी है। इस नाम के व्यक्ति की तलाश में परिजन भुपियामऊ, सिटी, पृथ्वीगंज, सदर बाजार का चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed