{"_id":"364fbe471d41479c2a04ae32d348e9ba","slug":"crime-hindi-news-315","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से वृद्ध पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से वृद्ध पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
लघु शंका के लिए घर से निकले वृद्ध पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरली का पुरवा निवासी श्रीपाल मिश्रा (70) नि:संतान है। वह अपने भतीजे राजू मिश्रा के साथ रहता है और पूरी जमीन की वसीयत भी कर दी है। शुक्रवार की रात वह घर से बाहर लघु शंका के लिए निकला। अचानक उसके ऊपर तीन अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
उसकी चीख सुनकर राजू व उसके घरवाले दौड़े तो हमलावर भाग निकले। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल श्रीपाल को लेकर परिजन जिला अस्पताल आए। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद लौट गई। देर शाम तक पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। प्रभारी एसओ का कहना है कि वृद्ध के ऊपर हमला जमीनी विवाद को लेकर हुआ है। फिलहाल तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।