{"_id":"2b3e60287b6ed221ca23c923c94b9955","slug":"crime-hindi-news-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बेचने वाले मल्लाह को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब बेचने वाले मल्लाह को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 14 Jan 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर राजघाट पर कच्ची शराब बेचने का काला धंधा काफी दिनों से चल रहा है। इलाकाई पुलिस सब कुछ जानते हुए भी मौन थी। मंगलवार को घाट पर शराब पीने से तीन लोगों की हालत बिगड़ने के बाद भी इलाकाई पुलिस मौन रही। मगर अफसरों की फटकार के बाद मानिकपुर पुलिस ने शराब कारोबारी मल्लाह को धर दबोचा।
लखनऊ के मलीहाबाद में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में कच्ची शराब बनाने वाले लोगों की धरपकड़ शुरू हो गई है। आला अधिकारियों ने अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश मातहतों को दिया है। अफसरों के आदेश के बावजूद मानिकपुर पुलिस ने गंगा की तराई में कच्ची शराब बनाने वालों की धरपकड़ नहीं की। गांव के रामआसरे, राम खेलावन कोरी और महादेव ने एक मल्लाह से कच्ची शराब लेकर सेवन किया। घर आने के दौरान तीनों की हालत बिगड़ गई। तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनसे पूछताछ के बाद अधिकारियों ने एसओ को फटकार लगाई और शराब बेचने वाले मल्लाह को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। बुधवार को भोर में मानिकपुर पुलिस ने शराब बेचने वाले हरिश्चंद्र को धर दबोचा। इस मामले में एएसपी पश्चिमी तारिक मोहम्मद ने बताया कि शराब का सेवन करने वाले लोगों की हालत अब ठीक है। शराब बेचने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।