{"_id":"5740a33e4f1c1bcc64ac710a","slug":"crime-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आए मासूम से कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननिहाल आए मासूम से कुकर्म
Sat, 21 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 21 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
सेक्स क्राइम
- फोटो : demo pics
Link Copied
कंचा देने के बहाने मासूम से एक किशोर ने कुकर्म किया। मासूम ने किसी से बताया नहीं लेकिन दो बाद उसे पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां उसकी स्थिति देखकर चिकित्सकों ने आशंका जाहिर की। परिजनों मासूम से बहला फुसलाकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। इस पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है। रायबरेली जनपद के एक गांव का निवासी पांच वर्षीय बालक अपने ननिहाल नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आया हुआ है। बृहस्पतिवार को वह अकेले खेल रहा था। इस दौरान पड़ोस का ही एक किशोर उसे कंचा देने का लालच देने के बहाने अपने घर पर ले गया। इसके बाद उसकी आंख बंद करके उसके साथ कुकर्म किया। वह रोने लगा तो उसे कंचे देकर चुप करा दिया और घर भेज दिया। शनिवार को बालक के पेट में दर्द हुआ तो उसके नाना उसे अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उससे पूछताछ की तो मामला कुछ और निकला। इसके बाद परिजनों ने उसे बहला फुसलाकर पूछा तो सारी बात सामने आ गई। इस पर उसके नाना ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।