फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   conclusion will come soon in the murder of businessman

मार्बल व्यापारी हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंची एसटीएफ व स्पेशल टीम

Sun, 17 Feb 2019 12:17 AM IST
pratapgarh Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 17 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मार्बल व्यापारी हत्याकांड के खुलासे के करीब एसटीएफ वाराणसी और पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम पहुंच गई है। एक आरोपी को दबोचने के बाद पुलिस टीमें उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं। मृतक व्यापारी के मोबाइल के सहारे टीम आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हुई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी मार्बल व्यापारी राजेश सिंह की 28 जनवरी की रात दुकान के भीतर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। घटनास्थल पर ही व्यापारी की मौत हो गई थी। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगातार छानबीन करती रही। अंतत: पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने अफसरों से बातचीत कर वाराणसी एसटीएफ का सहयोग मांगा। एसटीएफ वाराणसी की टीम पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम के साथ मिलकर काम करने लगी। करीब एक सप्ताह से खुलासे में लगी एसटीएफ व स्पेशल टीम के प्रभारी डीडी सिंह हाथ पैर मार रहे थे। शनिवार को राजेश सिंह हत्याकांड से जुड़े एक आरोपी को दोनों टीमों ने मिलकर दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए युवक से लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो इतने दिनों से माथापच्ची कर रही टीम को यह कामयाबी मृतक राजेश के मोबाइल की काल डिटेल से घटनास्थल पर लगे मोबाइल के वीटीएस खंगालने से हुई। गिरफ्त में भुलियापुर के युवक से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस घटना का खुलासा करने की तैयारी में है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्र ने बताया कि कुछ लोगों को वाराणसी एसटीएफ और स्पेशल ने उठाया है। पूछताछ की जा रही है। राजेश सिंह हत्याकांड से जुड़ी जानकारी भी मिली है। हर बिंदुओं को स्पष्ट करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed