फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Collision, Demolition in two sections about vehicle deletion

वाहन हटाने को लेकर दो वर्गों में टकराव, तोड़फोड़

Sat, 24 Jun 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Jun 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Collision, Demolition in two sections about vehicle deletion
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
पल्टन बाजार के पास शुक्रवार को भीड़भाड़ के दौरान वाहन हटाने को लेकर दो वर्गों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करने के साथ कार और गृहस्थी के सामान तोड़ डाले। मारपीट के दौरान तीन लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पल्टन बाजार निवासी सतीश पांडेय (35) अपने बेटे रिषभ (15) के साथ कार से कहीं गए थे। शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब वह घर लौट रहे थे। पल्टन बाजार में एक धार्मिक स्थल के पास भीड़ जुटी थी। कई वाहन भी खड़े थे। इससे कार जाने के लिए रास्ता नहीं था। इस बीच रिषभ कार से उतरकर सड़क पर खड़ी एक बाइक को किनारे हटाने लगा। तभी बाइक गिर गई। उसके धक्के से वहां खड़ीं कई और बाइक पलट गईं। इसे लेकर वहां मौजूद लोगों की सतीश से कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो मारपीट हो गई।  किसी तरह जान बचाकर सतीश वहां से अपने घर चला गया।
विज्ञापन


बताते हैं कि कुछ देर बाद विवाद करने वाले लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। इससे सतीश, उसका बेटा रिषभ और नौकर दीपक जायसवाल के अलावा पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी की। कार क्षतिग्रस्त कर दी। दो वर्गों के बीच मारपीट की खबर मिलने पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को संभाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सतीश ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed