फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   check your resevation ticket

ठीक से जांच लें, कहीं फर्जी तो नहीं आपका अनारक्षित टिकट

Sat, 03 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sat, 03 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
check your resevation ticket
फाइल फोटो
ट्रेन का अनारक्षित टिकट लेते वक्त अलर्ट रहें। हो सकता है कि आपका टिकट जाली हो। दरअसल हाल ही में पुणे में अनारक्षित टिकट के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ जिसमें एक गैंग शामिल था। आशंका है कि कि इस तरह का फर्जीवाड़ा यहां भी हो सकता है। ऐसे में जिले में जेटीबीएस काउंटर से जारी टिकटों की गहनता से चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन


जेटीबीएस से जारी होने वाले अनारक्षित टिकट के नाम पर यात्रियों को फर्जी टिकट थमाने के खेल का खुलासा पुणे और नागपुर में सामने आया था। कमीशन पर काम करने वाले जेटीबीएस काउंटर संचालकों ने रेलवे को करोड़ों का चूना लगाया। ये बाहर से छपवाए गए जाली टिकटों को बेच रहे थे। जब तक रेलवे को जानकारी होती, तब तक फ्राड गैंग का संचालक और उसके गुर्गे फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


रेल प्रशासन को आशंका है कि फरार गैंग का नेटवर्क कई जिलों में हो सकता है। ऐसे में रेलवे वाणिज्य अधिकारियों की टीम जेटीबीएस काउंटरों पर निगाह गड़ाए हुए है। प्रतापगढ़ में भी अलर्ट मैसेज आने पर अफसर सक्रिय हो गए हैं। सीआईटी रविभूषण सिन्हा ने बताया कि निर्देश के तहत जेटीबीएस से जारी टिकटों पर खास नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष कोड से करेंगे नकली टिकट की पहचान
बाहर के प्रिटिंग प्रेस से छपे जाली और रेलवे के असली यूटीएस टिकटों की छपाई हूबहू एक ही तरह की है। अंतर है तो केवल टिकट के ऊपर लिखे नंबरों का। बाहर से टिकट लेने वाला यात्री इस नंबर को नहीं पहचान सकता है। मगर रेलकर्मचारी दोनों टिकटों के इस अंतर को पहचान कर असली और नकली का फर्क कर सकते हैं। जाली टिकट पकड़ने के लिए चेकिंग स्टाफ को नंबरों का एक विशेष कोड दिया गया है। जो टिकट चेक करते समय उस नंबर का मिलान करता है। अगर वह नंबर मिल जाता है तो टिकट जाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed