फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fire on businessman

पेट्रोल पंप संचालक को लूटा, मारी गोली

Sat, 15 Jul 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 15 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
fire on businessman
पाए गए कारतूस - फोटो : amar ujala
अंतू इलाके के गड़वारा मोड़ के निकट गुरुवार रात बदमाशों ने एक पंप संचालक को लूटा फिर गोली मारकर घायल कर दिया। घायल पंप संचालक को लोग जिला अस्पताल ले गए। पुलिस ने हत्या के  प्रयास का मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन लूट का केस दर्ज करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


अंतू इलाके के शिवराजपुर निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू (42) का ककरहा मोड़ के निकट गोकुल फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोलपंप है। वह गुरुवार देर रात पंप पर हिसाब करने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। अभी गड़वारा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक से आए दो बदमाशों ने ओवरटेक करके बाइक रोक ली। सत्येंद्र से नगदी लूटने के बाद उन्हें गोली मार दी। हालांकि पीड़ित यह नहीं बता पा रहा है कि पर्स में कितने रुपये थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बताया जाता है कि महज दो सौ मीटर पर स्थित पुलिस चौकी से पुलिस को मौके पर पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया। अंतू थाने में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचने पर पुलिस ने लूट का मुकदमा लिखने से मना कर दिया। पुलिस ने कहा कि जो सामने दिखाई दे रहा है, उसी का मुकदमा होगा। बताया कि पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed