फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cash and other thing stolen by thives

लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Tue, 07 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 07 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
cash and other thing stolen by thives
theft

विज्ञापन
कच्चे घर में खपड़े पर चढक़र चोर आए और आंगन में उतर गए। बरामदे में सो रहे परिजनों को इसका पता नहीं चला। इस दौरान चोर बक्से में रखी नकदी और दूसरे कच्चे घर में जमीन में दबाकर रखे गए लाखों के गहने खोद ले गए। सुबह की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। महिलाएं रोने बिलखने लगीं। इसकी तहरीर थाने में दी गई है।


मानिकपुर थाना क्षेत्र के जाखामई गांव निवासी मनोज कुमार यादव पुत्र नत्थू लाल के  कच्चे घर में सोमवार की रात चोर खपड़े पर चढ़कर आंगन में उतर गए। बरामदे में सो रहे परिजनों को इसका पता नहीं चला। इस दौरान चोरों ने बक्से का ताला तोडक़र उसमें रखी 32 हजार की नकदी व घर में जमीन के नीचे हांडी में रखकर दबाए गए लाखों रुपये के जेवर भी खोद ले गए। परिवार के लोग सुबह घर के अंदर गए तो उन्हें यह जानकारी हुई। पैसा और जेवर गायब देख परिजन रोने बिलखने लगे। परिजनों का कहना है उनके घर में कुछ बहन और बेटियों के भी गहने रखे हुए थे। फिलहाल पीड़ित मनोज कुमार ने घटना की तहरीर थाने में दी है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed