फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   case in pratapgarrh

वादी को धमकाने पर प्रधान को भेजा जेल

Thu, 15 Mar 2018 12:40 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 15 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
case in pratapgarrh
गोली - फोटो : अमर उजाला
वादी को धमकाना पूरे भीखा के ग्राम प्रधान को महंगा पड़ गया। एसडीएम ने शिकायत पर प्रधान को जमानत न देकर चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ग्राम प्रधान पर बलवा का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन पर आरोप था कि वह इस मुकदमे को लेकर वादी को लगातार धमका रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पूरे भीखा गांव निवासी रोहित शुक्ल पुत्र संतोष कुमार ने सिंचाई के लिए पाइप फैला रखी थी। इस दौरान उधर से गुजरे ग्राम प्रधान के भाई मुलायम यादव ने कीचड़ रास्ते में फैलने की बात की। जिसको लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। दस दिन पुराने इस मामले में पुलिस ने बलवा, घर में घुसकर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़ित रोहित का आरोप था कि प्रधान उस पर लगातार मुकदमा दर्ज कराए जाने को लेकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस मामले में लगातार शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। लेकिन मामले की गंभीरता देखते हुए एसडीएम पट्टी जेपी मिश्र ने ग्राम प्रधान को दबंगई दिखाने पर चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed