{"_id":"56ed879f4f1c1bd45b8b4ff2","slug":"burn-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराने की दुकान में लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
crime
शरारती तत्वों ने किराने की दुकान में आग लगा दी। जिससे हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कंधई थाना क्षेत्र के पयागपुर औरिस्ता निवासी संजय कुमार श्रीवास्तव ने जोगीपुर नहर की पटरी के बगल स्थित अपने खेत में किराने की दुकान गुमटी में खोल रखी थी। शुक्रवार की रात वह अपनी दुकान बंदकर घर चला गया। आधी रात के बाद शरारतीतत्वों ने उसकी दुकान में आग लगा दी। रात में किसी को भनक तक नहीं लग सकी। शनिवार की सुबह दुकान में आग लगने की खबर पाकर संजय भागकर मौके पर पहुुंचा। देखा तो दुकान के साथ ही सारा सामान जलकर राख हो चुका था। संजय के मुताबिक करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उसकी शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।