{"_id":"5a2c26bf4f1c1b8e698c0c98","slug":"brawl-in-gmble","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए के विवाद में दबंगों का तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुए के विवाद में दबंगों का तांडव
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भंगवा चुंगी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर जुआ खेलने के विवाद को लेकर खुशखुशवापुर में शनिवार की शाम बेखौफ दबंगों ने ब्यूटी पार्लर समेत दूसरी दुकानों में जमकर तोडफ़ोड़ की। जो सामने मिला उसे पीट दिया। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट व तोडफ़ोड़ करने के दौरान दबंगों ने करीब 25 राउंड फायरिंग की। जिससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। दबंगों से बचने के लिए मोहल्ले के लोग घरों में जान बचाने के लिए छिप गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखे बरामद किए। इसके बाद भी खोखे राहगीरों को मिले। पुलिस चौकी के करीब इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी शहर कोतवाल फायरिंग व तोडफ़ोड़ से इनकार करते रहे।
नगर कोतवाली के खुशखुशवापुर बगिया में जुआ होता है। दबंगों की मिलीभगत से हर दिन जुआडिय़ों की महफिल सजती है। शनिवार की शाम पांच बजे भी जुआ चल रहा था। मोहल्ले के कल्लू, विक्कू और हरिओम भी वहां पहुंच गए। जिसे लेकर जुए का संचालन करने वाले युवक से उनका विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने सभी को समझा बुझाकर मामला ठंडा करा दिया। एक घंटे बाद करीब दो दर्जन बाइक सवार युवक हाथ में हाकी डंडा व असलहे लेकर मोहल्ले में पहुंचे। जो भी सामने पड़ा उसे पीटना शुरू कर दिया। इस बीच नीलम की ब्यूटी पार्लर की दुकान में तोडफ़ोड़ करते हुए सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। रास्ते में आई अमरावती को डंडेे से पीट दिया। यहां तक कि बच्चों को भी दबंगों ने नहीं बख्शा। जिसके चलते भगदड़ मच गई। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर दबंगों का तांडव करीब सात मिनट तक चलता रहा। इस बीच संतलाल और उसके बेटे को भी दबंगों ने जमकर पीटा। बचाने दौड़े लोगों को भी पीटा। इसके करीब 25 राउंड फायरिंग कर लोगों को घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो मौके पर पहुंची पुलिस खोखे बीनकर लौट गई। पुलिस से बेखौफ दबंगों ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर उत्पात मचाया, लेकिन शहर कोतवाल झूठ बोलते रहे। वह केवल मारपीट की बात कहते रहे। तोडफ़ोड़ व फायरिंग को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। घायलों को लेकर मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। जिसके बाद सभी को मेडिकल ेके लिए भेजा गया।