फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bob shoot to student

छात्र को गोली मारकर नगदी और मोबाइल लूटा

Thu, 05 Jul 2018 11:27 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 05 Jul 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
bob shoot to student
gun
साइकिल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। सूचना के बाद भी पुलिस देरी से पहुंची। लोगों का आक्रोश देख जिला अस्पताल मेें पुलिस अलर्ट रही। डॉक्टरों ने छात्र की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरे मनिकंठ में ननिहाल में रहने वाला मोनू सरोज (21) पुत्र रामचरन स्नातक का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से कोहड़ौर बाजार गया था। दोपहर करीब ढाई बजे साइकिल से वह घर को लौट रहा था। पूरे क्षमा स्कूल के करीब बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने तमंचा तान दिया। यह देख छात्र भी बदमाशों से भिड़ गया। तभी एक बदमाश ने उसकी जांघ व पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही मोनू चीख पड़ा। मौका पाकर बदमाश उसकी जेब से पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट कर भागने लगे।
विज्ञापन


फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश फायर करते हुए कोहड़ौर की ओर भाग निकले। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद भी कोहड़ौर पुलिस विलंब से मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जिला अस्पताल मेें पुलिस अलर्ट रही। कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी भी अस्पताल में डटे रहे। कोहड़ौर थाने में तैनात दरोगा ने घायल युवक का बयान दर्ज किया। मोनू ने बताया कि वह बैंक से रुपये लेकर घर जा रहा था। सीओ सिटी अंजनी राय ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। घायल युवक रुपये की बाबत बार-बार बयान बदल रहा था। उसका बैंक में कोई खाता नहीं है। फिलहाल सभी बिंदुओं की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed