{"_id":"584315d14f1c1b2616de797e","slug":"bob-heeraganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीओबी हीरागंज में बैंक कर्मचारी ने शटर बंद करके गार्ड को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीओबी हीरागंज में बैंक कर्मचारी ने शटर बंद करके गार्ड को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime
पैसा निकालने गए गार्ड को कैश न होने की बात बताई गई। लौटते समय उसने देखा कि बैंक से कुछ खास लोगों को कैश दिया जा रहा है। इस पर उसने बैंक कर्मचारियों से बहस करनी शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ी कि कर्मचारियों ने बैंक का शटर बंद करके उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे बैंक से बाहर निकाला गया तो वह हंगामा करने लगा।
महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी चैनगढ़ गांव निवासी रूबेंद्र मिश्र संग्रामगढ़ थाने में गार्ड है। वह शनिवार को हीरागंज स्थित बैंक आफ बड़ौदा में पैसा निकालने गया था। बैंक में बैंककर्मियों ने बताया कि कैश नहीं है। इस पर वह कुछ देर बैंक में रुका रहा। थोड़ी देर में कुछ खास लोगों को कैश दिया गया तो वह कर्मचारियों से बहस करने लगा। उसका कहना था कि अगर कैश है तो उसे क्यों नहीं दिया जा रहा है। बहस धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि बैंक कर्मियों ने शटर गिराकर उसकी पिटाई कर दी। थोड़ी देर बाद उसे बाहर निकाला गया तो वह शोर मचाने लगा। इस पर उसके पास काफी लोग इकट्ठे हो गए। कुछ देर तक वहां हंगामा चलता रहा। फिलहाल घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।