फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP encircles Sangipir police station

भाजपाइयों ने सांगीपुर थाने का किया घेराव

Sun, 23 Sep 2018 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Sep 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
BJP encircles Sangipir police station
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
किशोरी को भगाए जाने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज भाजपाइयों ने शनिवार को सांगीपुर थाने का घेराव करने के साथ सडक़ जाम की। घंटों बाद सीओ व प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। सांगीपुर थाना क्षेत्र के कीर्तिपुर गांव की एक तेरह वर्षीय किशोरी का गैरसमुदाय का युवक तीन साल पहले बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिता ने उच्चाधिकारियों से न्याय के लिए गुहार लगाई। बताया जाता है कि दबाव पडने पर पुलिस ने किशोरी क ो बरामद कर लिया, पर आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नही की। शुक्रवार को किशोरी की मां थाने में डटी रही। आरोप है कि उसकी किशोरी से मुलाकात नहीं कराई गई।
विज्ञापन


पुलिस के इस रवैए से नाराज ग्रामीण शनिवार को सांगीपुर थाने पहुंच गए। देखते ही देखते लोगों ने थाने के सामने सडक़ जाम कर दी। जिस समय थाने का घेराव किया गया था, उस समय सांगीपुर पुलिस अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के कार्यक्रम में पहाड़पुर में थी। सूचना पर सीओ ओपी द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक बीपी त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने पुलिसिया ढिलाई पर आक्रोश व्यक्त किया। लोगों का आरोप था कि पुलिस इस मामले को हलके ढं्रग से ले रही है। जब कि गैर समुदाय का युवक किशोरी को लेकर फरार हो गया था। सी ओ ओपी द्विवेदी ने घेराव कर रहे लोगों को समझाबुझाकर किसी तरह से शंांत कराया। इस मौके पर भाजपा के देवेंद्र ङ्क्षसह काका, शुभम सिंह,  अजय वर्मा, राजू सिंह, लकी परिहार, सूरज सिंह, उमेश तिवारी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष ङ्क्षसह, लाल जी सिंह, शुभम तिवारी समेत तमाम लोग रहे।  
विज्ञापन


नगर पंचायत के पंडित का पुरवा वार्र्ड में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। महिलाओं को साफ सफाई की जानकारी के साथ ही बीमरियों से बचाव के तरीके बताए गए। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय पूरे पंडित में सीएचसी लालगंज द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन सीएचसी अधीक्षक डा. अरविंद  गुप्ता व भाजपा रामपुर खास के बूथ गठन प्रमुख विनोद  मिश्र द्वारा किया गया। जिला संक्रमण अघिकारी चंद्रचूड़ सिंह, अधीक्षक डा. अरविंद गुप्ता, डा. पूजा, डेंटल सर्जन डा. नदीम जावेद ने बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। इस मौके पर आर पी चौधरी,  हरिमन यादव, राधेश्याम वर्मा, लक्ष्मीपति दूबे, पे्रम चंद्र यादव, बृजेंद्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed