{"_id":"6ac7e9a12b7dd4274f0b4180","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164258-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 6.78 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 6.78 लाख की ठगी
Fri, 09 Oct 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर एक युवक ने 6.78 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। थाना व्यासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव चबूतरो निवासी पदम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अहड़वाला निवासी विशाल, रज्जो और गुरप्रीत ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिया था। इसके बदले आरोपियों ने उनसे कुल 6.78 लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए। शिकायत के अनुसार 24 अक्तूबर 2025 से 15 जुलाई के बीच यह लेनदेन हुआ।
पदम सिंह का कहना है कि वह खेती करता है और टूरिस्ट वीजा पर घूमने जाना चाहता था। जब पदम सिंह ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। इसके बापुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने विशाल, रज्जो और गुरप्रीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।