फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BIKES HIT THE SIX STUDENT

बेकाबू बाइक सवार ने छह छात्राओं को मारी टक्कर

Wed, 23 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Wed, 23 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
BIKES HIT THE SIX STUDENT
न्‍यूूज

विज्ञापन
नगर कोतवाली के महुली में बुधवार सुबह बेकाबू बाइक सवार ने एक के बाद एक छह छात्राओं को टक्कर मार दी। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक की चपेट में आने से एक छात्र भी जख्मी हो गया। गंभीर रूप से घायल दो छात्राओं को डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद गिरा बाइक चालक भागने में कामयाब रहा।

महुली उच्च माध्यमिक विद्यालय में आसपास के गांवों की छात्राएं पढ़ती हैं। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे स्कूल के लिए छात्राएं घरों से निकली थीं। स्कूल से पहले ही शहर की ओर एक युवक बाइक लेकर जा रहा था। छात्राओं के करीब वह पहुंचा तो बाइक बेकाबू हो गई। वह बायीं पटरी पर पैदल जा रही छह छात्राओं को टक्कर मारते हुए गिर पड़ा। एक छात्र भी जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े, लेकिन युवक बाइक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


घायल छात्राओं के परिजनों को खबर देने के बाद लोग सभी को अस्पताल ले आए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। घायल साक्षी (6) पुत्री सांईलाल व अंतिमा (15) पुत्री विनय कुमार की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। जबकि खुशबू (14) पुत्र लालबहादुर, मानसी (10) पुत्री सांईलाल, नीलेश (14) पुत्र कमलेश , रानी (12) पुत्री शिव बहादुर और आरती (11) पुत्री तेज बहादुर निवासी खमपुर ताला थाना कंधई का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed