फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Badmash shot dead Sipahi

मानधाता में बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली

Sat, 24 Jun 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Jun 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Badmash shot dead Sipahi
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
मानधाता/विश्वनाथगंज। मानधाता थाना क्षेत्र के सहिजनपुर सुबरनी गांव के पास बकुलाही नदी के किनारे शुक्रवार दोपहर बदमाशों ने एक सिपाही को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली सिपाही के बाएं कंधे में जा घुसी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। घायल सिपाही को अस्पताल ले आया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मानधाता थाना में तैनात सिपाही मोहन प्रसाद (45) शुक्रवार को अलविदा की नमाज में ड्यूटी करने हमराही रोशनलाल व शिवसागर के साथ मदईपुर स्थित मस्जिद पर गया था। नमाज खत्म होने के बाद मोहन प्रसाद और रोशनलाल एक बाइक से जबकि शिवसागर दूसरी बाइक से थाने लौट रहे थे। सहिजनपुर सुबरनी गांव के पास बकुलाही नदी के किनारे एक बाइक खड़ी कर चार लोग बैठे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिपाही मोहन प्रसाद और रोशनलाल उनके पास पहुंच गए और वहां बैठने का कारण पूछने लगे। इसे लेकर विवाद हो गया। इस बीच एक बदमाश ने मोहन प्रसाद को लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। गोली उसके बाएं कंधे में जा लगी। घटना के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। थोड़ी देर बाद पीछे बाइक से आ रहा सिपाही शिवसागर भी वहां पहुंच गया। सिपाहियों ने घटना की जानकारी एसओ समेत एसपी को दी। घायल सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed