फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   attck on student infront of DM residence

डीएम आवास के पास छात्र को दौड़ाकर पीटा

Sat, 08 Oct 2016 12:06 AM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Sat, 08 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
attck on student infront of DM residence
pratapgarh
जिलाधिकारी आवास के करीब छात्र को दबंगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मौके पर तमाशबीनों का मजमा लगा रहा। कोई उसकी मदद करने के लिए आगे नहीं बढ़ा। जिससे वह दर्द से तड़पता रहा। बाद में पहुंचे एक युवक ने छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के फेनहा निवासी पंकज दुबे (22) पुत्र श्रीकांत दुबे पीबीपीजी कालेज का छात्र है। गुरुवार दोपहर वह कालेज से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। जिलाधिकारी आवास से होते हुए वह लोनिवि कार्यालय की ओर आगे बढ़ा। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उस पर हमला बोल दिया। हमलावर युवकों ने पंकज को लात घूंसों के साथ जमकर पीटना शुरू कर दिया। सरेराह हो रही मारपीट के बावजूद कोई बीच-बचाव करने का साहस नहीं कर सका। हमलावरों ने उसे ईंट से कूंच दिया। जिससे वह मरणासन्न हो गया। खून से लथपथ पंकज दर्द से तड़पता रहा। तमाशबीनों का मजमा लगा रहा। हमलावरों के भागने के बाद भी कोई उसे अस्पताल पहुंचाने का साहस नहीं कर पा रहा था। इस बीच एक युवक पहुंचा और उसकी दशा देख दंग रह गया। उसने घायल छात्र को अपने साथी की मदद से बाइक पर बैठाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन भी अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed