{"_id":"5a956cbc4f1c1b013e8b4723","slug":"amin-dead-on-highway-apprehension-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मृत मिला अमीन, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर मृत मिला अमीन, हत्या की आशंका
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सोमवार रात एक अमीन मृत पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। रायबरेली जनपद के सलोन थाना क्षेत्र स्थित कान्हपुर निवासी राजाराम (59) लालगंज तहसील में अमीन थे। 31 मार्च को वह रिटायर होने वाले थे। सोमवार को वह अगई गांव में एक शादी में शरीक होने जा रहे थे। रात लगभग नौ बजे अगई राहाटीकर गांव के पास वह अचेत पड़े मिले। लोगों ने दुर्घटना समझकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस राजाराम को सीएचसी लालगंज ले गई, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोग राजाराम की हत्या की आशंका जताते रहे। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। उनके सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं।
दुर्घटना और हत्या के बीच उलझी मौत
राजाराम की मौत दुर्घटना है या फिर हत्या। यह लोगों की समझ में नहीं आ रहा है। लोगों की बातों पर यकीन करें तो जिस स्थान पर राजाराम मिले थे, वहां से लगभग 700 मीटर दूर खून के धब्बे और जमीन पर खुरचन के निशान पाए गए थे। उनके एक पैर में जूता भी नहीं था। चर्चा है कि राजाराम की हत्या करके उसे दुर्घटना का रूप देने के लिए हाईवे पर फेंक दिया गया।