फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   all raniganj police station staff suspended

नहीं पकड़े जा सके लुटेरे, पूरा थाना लाइन हाजिर

Tue, 19 Dec 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 19 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर दिनदहाड़े पेट्रोलपंप मैनेजर को लूटने वाले बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रानीगंज पुलिस पर कप्तान की गाज गिरी। थानेदार, पांच दरोगा और 22 सिपाहियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया गया। लुटेरों को दबोचने के लिए एसपी ने तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की टीम रानीगंज भेजी है।
विज्ञापन

जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। सोमवार को पेट्रोलपंप के मैनेजर रशीद पठान व उसके साथ मौजूद कर्मचारी को फायर कर बदमाशों ने हाईवे पर रोक लिया। उनके पास से 5.58 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे एसपी काफी नाराज दिखे थे। चेतावनी के बाद भी बदमाशों को पकडने में नाकाम रहने पर उन्होंने एसओ मनीष कुमार पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर उदयपुर के एसओ जय कुमार को रानीगंज भेजा। इसके साथ ही थाने में तैनात एसआई सुरेश कुमार मिश्र, राजेश त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, श्याम प्रकाश पांडेय, हरिनंदन ओझा व 22 पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर कर दिया। लुटेरों को पकडने के लिए एसपी ने मनगढ़ चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, बाघराय से एसआई अखिलेश राय, चुनाव सेल से कृष्णावतार सिंह, पीआरओ संजय सिंह, कन्हैयाबख्श सिंह, भानुप्रताप सिंह व अंगीरा प्रसाद दुबे को पुलिसलाइन से रानीगंज थाने भेजा गया। इसके अलावा पुलिस लाइन व दूसरे थानों के तेजतर्रार पुलिसकर्मियों को थाने पर तैनात किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed