{"_id":"5bccb677bdec22696d780b24","slug":"aganbadi-assistant-beaten-yo-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी सहायिका को पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी सहायिका को पीट-पीट कर मार डाला
pratapgarh
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज इलाके में मामूली विवाद को लेकर बेटे की पिटाई कर रहे प्रधानपति और उसके भाइयों ने बीचबचाव करने पहुंची आंगनबाड़ी सहायिका को पीटकर मार डाला। शोरशराबे पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के हिनाहूं गांव निवासी पंकज उर्फ मिंटू (25) पुत्र राजाराम शुक्ल से शनिवार की देर शाम प्रधानपति संजय पुत्र अरुण कुमार तिवारी व उसके भाई पूर्व में किसी के सामने बुराई करने की बात को लेकर विवाद करने लगे। बात बढ़ी तो उन लोगों ने पंकज की पिटाई शुरू कर दी। जानकारी पर उसकी मां आंगनबाड़ी सहायिका माधुरी देवी (48) उसे बचाने के लिए पहुंची। इस पर प्रधानपति और उसके भाइयों ने उस पर भी हमला बोल दिया। पिटाई से वह बेहोश होकर गिर गई। बेटे ने उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे असलहा लेकर दौड़ा लिया। शोरशराबे पर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल माधुरी को एनटीपीसी ऊंचाहार ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
माधुरी देवी हिनाहूं गांव के स्कूल में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे पंकज की तहरीर पर प्रधानपति संजय पुत्र अरुण कुमार तिवारी, भाई राजीव, संजीव व प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, महिला की मौत की सूचना मिलते ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। रात में ही सीओ कुंडा राधेश्याम मानिकपुर और नवाबगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। तनाव के मद्देनजर रविवार को दूसरे दिन भी गांव में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन