फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After the crime, the child was not killed!

कुकर्म के बाद तो नहीं की गई बालक की हत्या!

Sun, 25 Jun 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 25 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
After the crime, the child was not killed!
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
मासूम बालक की हत्या का राजफाश करने के लिए पट्टी पुलिस हर बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस दो बिंदु को केंद्र बिंदु मानकर चल रही है। पहला बालक के साथ कुकर्म करने के बाद उसे मौत के घाट उतारा गया हो या फिर उसके परिवार के लोगों से गहरी रंजिश का बदला बेटे से लिया गया है। पुलिस इसी को लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


देवसरा थाना क्षेत्र लखनूडीह निवासी अंकुश दो भाई है। अंकुश का बड़ा भाई आठ साल का है। अंकुश के घर पड़ोसी आरोपी का आना जाना था। वह मासूम अंकुश के साथ दोस्ती कर रखी थी। उसे लेकर ही बाग में जाया करता था। हर दिन की तरह शनिवार को भी उसे अपने साथ लेकर निकला था। मौके पर पहुंचे सीओ पट्टी शशिशेखर दीक्षित ने कहा कि मासूम बालक की हत्या करने के लिए पीछे दो अहम कारण हो सकते हैं। परिवार के लोगों से किसी की गहरी रंजिश रही हो या फिर या बालक के साथ कुकर्म किया गया हो। गुनाह छिपाने के लिए हत्यारे ने उसकी जान ले ली हो। चाकू का कटा निशान भी आरोपी की अंगुलियों में मिले। ग्रामीणों ने उसे घनी झाड़ियों से निकलते देखा था। मौके पर सब्जी काटने की चाकू पड़ी थी। आरोपी किशोर हमेशा अंकुश को साथ लिए रहता था। परिवार के लोग उस पर भरोसा करते थे। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन


हत्यारे ने मासूम अंकुश की चाकू से गला रेतने के बाद शव को उल्टा कर दिया था ताकि कोई समझ न सके कि उसका गला रेता गया है। आरोपी किशोर से परिजन व ग्रामीण पूछताछ करते रहे, लेकिन वह इनकार करता ही रहा। हालांकि लोगों ने उसके कपड़े पर खून के छीटें देखे थे। जिसे वह बदलकर आया था। परिवार के लोगों से यही कहता रहा कि वह घर चला गया, उसे बाग के पास छोड़ गया था। आरोपी युवक बराबर बहाना बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवसरा के लखनूडीह में हुई मासूम अंकुश की गला रेतकर हत्या के बाद गांव के बच्चे सहम गए। शव देखने के बाद गांव के लोग अपने बच्चों की खोजबीन करते रहे। शाम को परिजन हिदायत देते रहे कि वे किसी के साथ बाहर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed