फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   advocate shoot in pratapgarh 3

अधिवक्ता का शव अस्पताल पहुंचते ही मचा हंगामा

Wed, 16 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 16 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
advocate shoot in pratapgarh 3
crime
अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर लगते ही अस्पताल का सायरन बजने लगा। ओपीडी में बैठे चिकित्सक और वार्ड में रहे फार्मासिस्ट इमरजेंसी में पहुंच गए। काफी देर बाद शव आया तो हंगामा होने लगा। इसके चलते काफी मरीज बगैर इलाज कराए ही घर लौट गए। अधिवक्ता की हत्या की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में वकीलों और आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया। इतनी बड़ी संख्या में वकीलों और पुलिसवालों को देखकर एकबारगी लोग सहम गए। कोई उनके जिंदा होने की बात कह रहा था तो कोई मौत होने की जानकारी दे रहा था।
विज्ञापन


इन सब को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने सायरन बजा कर ओपीडी में बैठे चिकित्सक व अन्य वार्ड में रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को बुला लिया। ओपीडी खाली होनेे से मरीज परेशान हो गए। उधर बवाल से बचने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने पहले से ही एक बेड पर बिस्तर लगवा दिया था। अस्पताल परिसर में बाइक खड़ी होने के चलते अधिवक्ता के आने में दिक्कत न हो इसके लिए सीएमएस आरडी द्विवेदी ने पहले से स्ट्रेचर व उस पर चादर रखवा दिया। अस्पताल में मचे हंगामे के कारण कई मरीज सहमकर घर लौट गए।
विज्ञापन


पिटते-पिटते बचा सिपाही
जिला अस्पताल परिसर में एक सिपाही मंगलवार को पिटते-पिटते बच गया। हुआ यूं कि वह एक युवक से अधिवक्ता की हत्या को लेकर बातचीत कर रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर सिपाही जोर-जोर से हंसने लगा। उसके बगल से गुजर रहे एक अधिवक्ता ने सुना तो वह सिपाही के पास पहुंचा और मारपीट करने पर आमदा हो गया। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed