फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   advocate demonstration in lalganj

तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 22 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
advocate demonstration in lalganj
news

विज्ञापन
आचार संहिता खत्म होने के बाद संपन्न हुआ पहला तहसील दिवस हंगामे की भेंट चढ़ गया। अधिवक्ताआें पर एफआईआर दर्ज कराने वाले तहसीलदार को यहां से हटाने की मांग को लेकर साथियों ने प्रदर्शन किया। हंगामें के चलते तहसील दिवस घंटेभर बाधित रहा और अफरा तफरी मची रही। बुधवार से तहसीलदार को  तहसील कैंपस में नहीं घुसने देने का भी अधिवक्ताआें ने ऐलान किया है।

करीब तीन माह पहले तहसीलदार ठाकुर प्रसाद ने तहसील के कुछ अधिवक्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से अधिवक्ताओं व प्रशासन के बीच तनातनी चल रही है। एफआईआर वापस लेने व तहसीलदार के तबादले की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया लेकिन चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से अधिवक्ता शांत हो गए थे। नई सरकार के गठन के बाद आचार संहिता खत्म होने के बाद मंगलवार को तहसील दिवस प्रारंभ होते ही अधिवक्ता फिर से विफर पड़े। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र की अगुवाई में साथियाें पर दर्ज केस वापस लेने व तहसीलदार ठाकुर प्रसाद के तबादले की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे करीब घंटे भर अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिलाधिकारी तक अधिवक्ताआें की मांग पहुंचाने और वार्ता कराने के आश्वासन पर प्रदर्शन शांत हो सका।
विज्ञापन


इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा तब जाकर गतिरोध शांत हो सका। अधिवक्ताआें ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बुधवार से तहसीलदार ठाकुर प्रसाद को तहसील परिसर में घुसने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महामंत्री संदीप सिंह, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अजय शुक्ल, दिनेश मिश्रा, अनिल तिवारी, हरिश्ंाकर द्विवेदी, आसिफ अली, प्रमोद तिवारी, अखिलेश द्विवेदी, सतीश उपाध्याय, प्रमोद सिंह, मनोज सिंह, रामलगन यादव, दीपेंद्र तिवारी, केबी सिंह, घनश्याम मिश्र, धनन्जय मिश्र, टीपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed