{"_id":"59763f704f1c1ba2228b4760","slug":"accused-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए 80 हजार ऐंठने वाले को दबोचा, धुनाई कर रस्सी से बांधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के लिए 80 हजार ऐंठने वाले को दबोचा, धुनाई कर रस्सी से बांधा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये ऐंठने वाले को महिला ने दबोच लिया। महिला की व्यथा सुनकर पब्लिक ने उसे जमकर धुना। वह भाग न सके, इसके लिए उसे रस्सी से बांध दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। वह अपने आपको बेकसूर बता रहा है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के गारापुर निवासी राकेश सरोज मैकेनिक का काम करता है। वह सदर बाजार कोहरौंटी में मकान किराए पर लेकर अपनी पत्नी अनीता सरोज के साथ रहता है। अनीता ने नौकरी के लिए कई जगह आवेदन कर रखा था। 17 जून को उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसका चयन सर्व शिक्षा अभियान के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मी के लिए हो गया है। वह लखनऊ से बोल रहे हैं। नियुक्ति पत्र लेने के लिए उसे कुछ खर्च करना पड़ेगा। तीन बार में अनीता के पति से कटरामेदनीगंज के रहने वाले राहुल नाम के युवक ने 80 हजार रुपये लिए। इसके बाद उसे एक लिफाफे में बंद नियुक्ति पत्र थमाया। कहा कि बीएसए कार्यालय में जाकर ज्वाइन कर लो। वह शनिवार को कार्यालय गई तो उसे हकीकत की जानकारी हो सकी। उसने पत्र देने वाले को फोन किया तो वह सोमवार को मिलने और 12 हजार रुपये देने के बाद नौकरी चलकर दिलाने की बात कही। सोमवार को कचहरी के करीब अनीता ने राहुल को धर दबोचा। उसका साथी भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर जुटी पब्लिक ने राहुल की धुनाई कर दी और उसे रस्सी से बांध दिया। पिटाई के दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ सिविल लाइन चौकी ले आई। जहां दोनों से पूछताछ के बाद मामले को भुपियामऊ चौकी प्रभारी के पास भेज दिया गया। राहुल खुद को निर्दोष बता रहा था। सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।