फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accidental case

ट्रक के खलासी को बोलेरो ने रौंदा, मौत

Tue, 07 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 07 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
accidental case
हादसा - फोटो : amarujala
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सेनापुर के करीब ट्रक का टायर बदल रहे खलासी को बेकाबू बोलेरो ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बोलेरो सवार चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के छैवा पूरे मोहन निवासी फिरोज खान (15) पुत्र हकीम ट्रक पर खलासी का काम करता था। रविवार को वह ट्रक से रानीगंज ओर आ रहा था। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर फतनपुर के सेनापुर गांव के करीब अचानक ट्रक का टायर पंचर हो गया। पंचर टायर बदलने के लिए फिरोज नीचे उतरा। अभी वह टायर बदलने की कवायद में जुटा था। तभी बादशाहपुर की ओर से आ रही बेकाबू बोलेरो ने उसे रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बोलेरो सवार लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने फिरोज को मृत घोषित कर दिया। बारात से लौट रहे बोलेरो सवार जय प्रकाश (40) निवासी काही थाना उदयपुर, अरुण कुमार सिंह (20) पुत्र कमलेश सिंह निवासी चिताऊ थाना पंवारा जनपद जौनपुर, विमल यादव (16) पुत्र उमाशंकर व प्रवेश यादव (18) पुत्र रमेश यादव निवासीगण पूरे आचार्य की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। मृतक खलासी का शव कब्जे में लेकर लोगों ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed