{"_id":"5772c4484f1c1b0f3e79ae5f","slug":"accident-in-rail-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसलमैर एक्सप्रेस की टक्कर से मिनी ट्रक के परखच्चे उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जैसलमैर एक्सप्रेस की टक्कर से मिनी ट्रक के परखच्चे उड़े
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात बुढ़ौरा से मवेशी चुराकर भाग रहा मिनी ट्रक जैसलमेर एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे ट्रक के परखचे उड़ गए। वाहन पर चोरी की लादी गई भैस मर गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने घटनास्थल की छानबीन करने के बाद मिनी ट्रक के मलबे को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में जीआरपी ने विष्णुपुर से एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के बुढ़ौरा में सोमवार की रात करीब एक बजे दो मिनी ट्रक गांव से बाहर मुख्य सड़क पर खड़े थे। ग्रामीणों की मानें तो गांव के महबूब की एक भैंस चुराकर पशु चोर वाहन में लाद चुके थे। दूसरी भैंस खोलने चोर पहुंचे तो आहट पाकर गांव के लोग जाग गए। लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर चोरों को दौड़ा लिया। ग्रामीणों को देख चोर वाहन लेकर भाग निकले। इस दौरान गांव के युवकों ने वाहनों का पीछा भी कर लिया। लोगों ने पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। एक वाहन पट्टी की ओर भाग तो दूसरा रानीगंज की ओर। ग्रामीणों को पीछा करता देख चालक बेतहाशा मिनी ट्रक लेकर भागा।
दांदूपुर रेलवे क्रासिंग बंद होने के बाद भी उसने पहली फटकी को तोड़ते हुए भागने की कोशिश की। लेकिन दूसरा फटकी तोड़ने में चालक नाकाम रहा। तब तक वाराणसी की ओर से आ रही जैसलमेर एक्सप्रेस काफी करीब आ गई थी। यह देख ट्रक चालक व उसमें सवार लोग कूदकर भाग निकले। ट्रेन पायलट भी मामला जब तक समझ पाता, तब तक मिनी ट्रक ट्रेन की चपेट में आ चुका था। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज आवाज से सो रहे आसपास के लोग जग गए। ट्रेन की टक्कर के बाद मिनी ट्रक के परखचे उड़ गए थे। दूर- दूर तक ट्रक का मलबा गिरा हुआ था। स्टेशन पर कुछ देर ट्रेन रुकी रही। बाद में आगे के लिए रवाना हो गई। ट्रैक के करीब ही चोरी की एक भैंस मरी हुई मिली। आनन-फानन में घटना की जानकारी केबिनमैन ने स्टेशन मास्टर को दी। उन्होंने घटना से जीआरपी व आरपीएफ को अवगत कराया। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मिनी ट्रक के क्षतिग्रस्त मलबे को एकत्र कर अपने कब्जे में लिया। इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ आरपीएफ ने केबिनमैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी।