{"_id":"1b4771abcbcd7d427ac6a84d08c91198","slug":"accident-hindi-news-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। वहीं बाइक भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के वजीरपुर डुडिया निवासी राम बहादुर पटेल (45) सोमवार को हीरागंज बाजार से सब्जी लेकर देर शाम घर लौट रहा था। वजीरपुर चौराहे के पहले बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। सुबह उसकी मौत हो गई।
उधर महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी निवासी राजेश सरोज (24), हरिकेश (21) कुंडा किसी काम से आए थे। लौटते समय तिलौरी के पास सामने से आ रहे कुंडा कोतवाली के फरेंदूपुर निवासी गब्बर सरोज (26) की बाइक से भिड़ गए। इससे गब्बर की पत्नी आशा देवी (24) व चार महीने का बच्चा लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया। लवकुश के साथ महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।