{"_id":"5ae375294f1c1b05418b6d28","slug":"a-youth-shot-in-harsh-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
जौनपुर जनपद के बल्हामऊ गांव निवासी ज्ञानेश्वर चौबे (38) पुत्र रामलखन गांव के जीतलाल वर्मा के बेटे की शादी में प्रतापगढ़-इलाहाबाद बार्डर पर स्थित बहरिया गांव आया था। गुरुवार रात डीजे पर डांस के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। इस बीच दो गोली ज्ञानेश्वर चौबे के पैर में जा लगी। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। साथ रहे लोग उसे गौरा सीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। बाल्हामऊ के प्रधान चिंतामणि ने भी घटना की पुुुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।