{"_id":"5c1e8a99bdec22569632f4d1","slug":"a-person-was-looted-by-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े परदेशी को बदमाशों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े परदेशी को बदमाशों ने लूटा
Sun, 23 Dec 2018 12:34 AM IST
shailendra Kumar
pratapgarh
pratapgarh
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। परदेश से लौट रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े हाईवे पर लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश भुपियामऊ की ओर भाग निकले। सूचना के बाद भी पुलिस मदद को नहीं पहुुंची। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। नगर कोतवाली के राजगढ़ निवासी महेश पटेल दिल्ली में रहकर काम-काज करता है। पद्मावत एक्सप्रेस से वह शनिवार को घर लौट रहा था। दोपहर में ट्रेन स्टेशन पहुंची। वाहन न मिलने पर वह पैदल ही घर के लिए चल पड़ा।
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर सैयाबांध के करीब महेश पहुंचा। तभी बाइक सवार दो बदमाश उसके करीब पहुंचे। बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद रुपये व कीमती सामान से भरा बैग लूटकर भुपियामऊ की ओर भाग निकले। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश भागने में सफल हो गए थे। लोगों की सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस पीड़ित की मदद करने नहीं पहुंची। बाद में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। बैग में दो हजार रुपये, नया मोबाइल समेत कीमती सामान था। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।