फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मौसेरे भाई ने छात्र रोहित से मांगी थी एक लाख की रंगदारी

मौसेरे भाई ने छात्र रोहित से मांगी थी एक लाख की रंगदारी

Sun, 23 Sep 2018 02:17 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
मौसेरे भाई ने छात्र रोहित से मांगी थी एक लाख की रंगदारी
मौसेरे भाई ने छात्र रोहित से मांगी थी एक लाख की रंगदारी
विज्ञापन

पैसा न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की दी थी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/पट्टी। इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र से मौसरे भाई ने ही एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि रंगदारी मांगने के बाद आरोपी पीड़ित के साथ मदद करने के नाम पर उसे पुलिस के पास भी लेकर आता-जाता रहा। मौका पाने के बाद फोन करके धमकी देता था।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव निवासी रोहित पुत्र रामकरन पटेल इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र है। 18 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने उससे एक लाख रुपये रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उसे व उसके चाचा विजय, रामअभिलाष को खत्म करने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने पर भी जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने रोहित को पैसा लेकर जगेशरगंज बुलाया था। धमकी के बाद रोहित इलाहाबाद से लौटकर घर आया। इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोज शुरू कर दी। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि छात्र से रंगदारी मांगने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका मौसेरा भाई कंधई थाना के प्रगासपुर निवासी श्रवण कुमार पुत्र राम सहाय है। वह कहीं भागने की फिराक में था। ढकवा तिराहे से उसे पकड़ा गया। उसके पास से दो मोबाइल और तीन सिम मिले हैं। जांच में यह सामने आया कि दोनों मोबाइल ओर सिम का इस्तेमाल वह रंगदारी मांगने में करता था।
विज्ञापन

इनसेट-------
खुद देता था धमकी, मदद के लिए एसपी के पास जाता था साथ
बरहूपुर निवासी रोहित कुमार पटेल को उसकी मौसी का लडक़ा श्रवण खुद धमकी देता था। इसके बाद वह उसकी मदद के लिए साथ में एसपी के पास भी जाता रहा। मौका पाने के बाद रोहित से बगल होकर उसे फोन पर यह कहता था कि इस समय कोतवाली में पहुंच गए हो। पैसा दे दो, पुलिस बचा नहीं पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed