फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, गंभीर

लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, गंभीर

Sun, 10 Mar 2019 01:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
फोटो-
लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, गंभीर
किराने की दुकान पर लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों ने अंजाम दी घटना
मौके पर पहुंचे एसपी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर में शनिवार रात किराने की दुकान पर लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों ने रोकने की कोशिश करने पर युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भुलियापुर की ओर भाग निकले। युवक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी व एएसपी ने बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमों को रवाना किया।
नगर कोतवाली के सदर बाजार कोहंरौटी निवासी अशोक शर्मा (37) पुत्र मेवालाल घर के करीब ही सैलून चलाता है। उसके बगल में ही बेल्हा देवी मोड़ से कुछ दूरी पर अंजनी ऊमरवैश्य ने किराने की दुकान खोल रखी है। शनिवार की रात बाइक से तीन बदमाश अंजनी की दुकान पर पहुंचे। वह काजू, बादाम समेत अन्य सामान लेेने लगे। अंजनी रुपये मांगे तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली और काउंटर से दुकान के भीतर कूद पड़े। उनकी मंशा भाप अंजनी व काम करने वाले मजदूर घर के भीतर घुस गए। बदमाश काउंटर से रुपये व पैक काजू बादाम लेकर बाहर की ओर भागे। तभी घर जा रहा अशोक बदमाशों से भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। वह चीखते हुए घर की ओर भागा, लेकिन थोड़ी दूर आगे जाने के बाद बदमाश बाइक से भुलियापुर की ओर भाग निकले। आनन-फानन में अशोक शर्मा को लेकर पत्नी व भाई श्याम जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे तत्काल प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद, एएसपी अवनीश मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद दौरान बदमाशों की करतूत किराने की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। एसपी ने कैमरे में कैद बदमाशों की शिनाख्त करने के बाद उनकी धरपकड़ का निर्देश दिया। दुकानदार अंजनी इस कदर सहमा हुआ है कि वह लूट के बारे में ठीक से नहीं बता पा रहा है। एसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। दो बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट------
पीछे के रास्ते ने बचा दी व्यापारी की जान
किराने की दुकान पर लूटपाट करने वाले बदमाश असलहा निकालकर काउंटर पर चढने लगे। इस बीच मौका देख अंजनी व काम करने वाले लोग दुकान के भीतर पीछे वाले रास्ते से घर के भीतर भाग निकले। अंजनी ने दरवाजा बंद कर लिया। बदमाश लूटपाट करने के बाद भाग निकले। इससे दुकानदार की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
सवा मिनट में अंजाम दी वारदात
किराने की दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने सवा मिनट में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। दुकान से काजू बादाम समेत अन्य सामान खरीदने वाले बदमाशों ने पहले उधार के लिए कहा। जब अंजनी ने पूछा कि किसके खाते में लिखा जाएगा तो वह नकद देने की बात करने लगे। इसके बाद पिस्टल निकालकर तान दी। करीब सवा मिनट में घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले।
इनसेट------
मार्बल कारोबारी राजेश हत्याकांड का नहीं हो सका खुलासा
सदर बाजार निवासी मार्बल कारोबारी राजेश सिंह की हत्या करने वाले बदमाश आज भी पुलिस के हाथ नहीं लगे। जिस तरह शनिवार की रात बदमाशों ने सदर बाजार में वारदात को अंजाम दिया, ठीक उसी तरह दुकान पर बैठे राजेश सिंह को 23 जनवरी को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद लोग पुलिस के रवैए पर नाराजगी जता रहे थे।
इनसेट-------
भुलियापुर के फरार बदमाश की करतूत मान रही पुलिस
किराने की दुकान पर लूटपाट करने वाले बदमाशों का फुटेज दिखाने के बाद पुलिस उनकी शिनाख्त करने का प्रयास करती रही। नगर कोतवाल ने बताया कि घटना में भुलियापुर के फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश के शामिल होने की आशंका है। फिलहाल दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।


बारजा गिरने से तीन घायल, एक गंभीर
बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के दयाल का पुरवा निवासी रामफेर यादव की लडक़ी की शनिवार की शाम बारात आई थी। अचानक बारजा गिर गया। जिससे उसके नीचे दबकर नन्हे यादव पुत्र रामलखन निवासी टेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन अन्य लोगों को भी चोटें आईं। सभी को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। नन्हे की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।


सब्जी खरीदने गईं महिला सिपाहियों से अभद्रता
लोगों ने एक आरोपी को दबोचा, दो भाग निकले
जेठवारा थानाध्यक्ष कर रहे ऐसी घटना से इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। कानून के रखवालों की नाक में मनचलों ने दम कर रखा है। सब्जी खरीदने बाजार गईं महिला आरक्षियों से मनचलों ने अभद्रता की। उनके विरोध पर लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दो भागने में कामयाब रहे। थानाध्यक्ष ऐसी घटना से इंकार कर रहे हैं।
जेठवारा थाने में तैनात दो महिला आरक्षी शनिवार की शाम सादी वर्दी में बाजार सब्जी खरीदने गई थीं। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो बाइक सवार तीन मनचले उनके साथ अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर मनचले अभद्रता करने लगे। यह देख आसपास के लोग आगे आए। लोगों ने एक मनचले को दबोच लिया। जबकि दो बाइक लेकर भाग निकले। सूचना पर थाने से पहुंची पुलिस उसे ले गई। बताते हैं कि पकड़ा गया आरोपी युवक भुआलपुर डोमीपुर का रहने वाला है। भागने वाले जेठवारा इलाके के बताए जाते हैं। एसओ जेठवारा ने बताया कि यह थाना है। यहां बहुत कुछ होता रहता है। फिलहाल ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

चरस के साथ दबोचा
प्रतापगढ़। चरस बेचने आए बाराबंकी के युवक को पुलिस ने दबोच लिया। बाराबंकी का रहने वाला भिखारीलाल शनिवार भोर में पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसके पास से 400 ग्राम चरस बरामद हुई।


कपड़े की दुकान में लगी आग
प्रतापगढ़। शहर के पल्टन बाजार में बृजेश कुमार गुप्ता की कपड़ा सिलने की दुकान है। शनिवार की रात शार्ट सकट से आग लग गई। आग से कपड़े जलकर राख हो गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed