फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने की धमकी देने पर विभाग ने किया रिटायर

सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने की धमकी देने पर विभाग ने किया रिटायर

Wed, 14 Nov 2018 07:27 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने की धमकी देने पर विभाग ने किया रिटायर
सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने की धमकी देने पर विभाग ने किया रिटायर
विज्ञापन

आरोपियों के बचाव में उतरे अफसर, मुकदमा दर्ज कराने की नहीं हुई पहल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जन्मतिथि बदलकर साल भर से विभाग में अवैध जमे रहकर वेतन लेने वाले कर्मचारी को विभागीय अधिकारियों ने उस समय बाहर का रास्ता दिखाया, जब शिकायतकर्ता ने सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी थी। फिलहाल अधिकारी दोषी बाबू और कर्मचारी के खिलाफ अभी तक मुकदमा दर्ज कराने की कोई पहल नहीं की है।
लोक निर्माण विभाग खंड एक में कुंडा इलाके के शहाबपुर निवासी चंद्रभूषण शुक्ला ने जन्मतिथि में हेरफेर करके अपनी उम्र बढ़ा ली थी। टीपी इंटर कालेज कुंडा से जारी टीसी में जन्मतिथि 19 मार्च 1957 अंकित थी। जबकि शिकायतकर्ता ने जूनियर हाईस्कूल किलहनापुर की टीसी में 7 नवंबर 1967 दिखाया गया है। वास्तविक जन्मतिथि के अनुसार 19 मार्च 2017 को कर्मचारी को रिटायर होना था। मगर नई टीसी के मुताबिक सेवाकाल दस वर्ष बढ़ गया। बाबू की मिलीभगत से सात महीने तक वेतन का भुगतान होता रहा। आश्चर्य की बात तो यह रही कि विभागीय अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी कर्मचारी को बाहर नहीं किया गया। शिकायतकर्ता ने जब दिवाली के दिन सीएम आवास के बाहर आत्मदाह की धमकी दी, तो पांच नवंबर को बाहर करते हुए शिकायत करने वाले व्यक्ति को कार्रवाई की जानकारी दी। फिलहाल घपले में लिप्त बाबू और कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बजाय टाल-मटोल कर रहे हैं। फिलहाल अभी तक न तो रिकवरी का पत्र जारी हुआ है और न ही मुकदमा दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

वर्जन----------
फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारी को बाहर कर दिया गया, उसने विभाग से अधिक वेतन कितना लिया है, इसका आकलन किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कराने और रिकवरी के लिए अभी आदेश नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, खंड एक।

सुभाष अध्यक्ष और अतुल बने सचिव
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अधिवेशन में अध्यक्ष सुभाष शर्मा और सचिव अतुल कुमार यादव को बनाया गया है। महासंघ कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के देखरेख में हुए चुनाव में अनिल कुमार मिश्र को उपाध्यक्ष, संदीप कुमार सिंह संगठन सचिव, रजनीश त्रिपाठी वित्त सचिव, अमरजीत कश्यप प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


अध्यक्ष के साथ अभद्रता करने वालों की शिकायत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लीलाधर दुबे और महामंत्री शेषबहादुर सिंह के साथ कार्यालय में अभद्रता करने वाले वकीलों की शिकायत बार कौंसिल आफ इंडिया में करने का फैसला लिया गया है। अधिवक्ताओं की बैठक में उदंड और दबंग वकीलों को कचहरी से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में प्रमुख रुप से बृजेंद्र कुमार, विद्या सागर शुक्ल, विभा पांडेय, जय प्रकाश दुबे, अनूप शुक्ला, परमानंद पांडेय, अरुण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed